फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बैंक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची भगदड़

Tue, 31 Mar 2026 01:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो33 बैंक में लगी आग बुझने के बाद बाहर मौजूद लोग। संवाद
विज्ञापन
कुसमरा। कस्बा स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में सोमवार शाम शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगते ही बैंक में मौजूद कर्मियों व अन्य लोगों में भगदड़ मच गई। धुआं उठता देख स्थानीय लोग भी सहयोग में आ गए। बैंक कर्मियों के साथ मिल कर समय रहते आग पर काबू पा लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली।
विज्ञापन

भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में सोमवार शाम करीब चार बजे उपभोक्ताओं की आवाजाही कम हो गई थी। अधिकारी कर्मी अपने काम में व्यस्त थे, तभी बिजली के बोर्ड में शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। जब तक अधिकारी कर्मी कुछ समझ पाते, आग तेजी के साथ फैलने लगी। बैंक में मौजूद लोग बाहर की ओर भागे। आग लगने की जानकारी के बाद आसपास के लोग एकत्रित हो गए। बैंक कर्मियों के साथ मिल कर पानी व मिट्टी आदि डाल कर आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। सूचना मिलने के बाद कुसमरा चौकी पुलिस ने भी बैंक पहुंच कर आग लगने के कारण की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें