फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: शॉर्ट सर्किट से दो दुकानों में लगी आग

Thu, 25 Jun 2026 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड पर स्थित मोही ज्वेलर्स और एक परचून की दुकान में आग लग गई। बीती रात शॉर्ट सर्किट के कारण यह घटना हुई। इसमें लगभग 8 लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन

मोहल्ला अग्रवाल निवासी शिवांशु दुबे पुत्र संजय कुमार की यह दुकान केनरा बैंक के पास है। बीती रात करीब 1 बजे उनकी दुकान में आग लग गई। जिससे दुकान में रखा ज्वेलरी का सामान जल गया। वहीं परचून की दुकान करने वाले रिषभ दुबे की दुकान का सारा सामान आग में जल गया। वहीं पास से गुजर रहे पुलिस पिकेट ने दुकान मालिक को मोबाइल पर आग लगने की सूचना दी। उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया।
फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर पहुंचे दुकान मालिकों ने बताया कि आग लगने से दोनाें दुकान में करीब 8 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने से दुकान मालिक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ितों ने सरकार से मदद की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें