फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: सीएचसी पर खड़ी एंबुलेंस में लगी आग

Sat, 04 Apr 2026 02:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 27 एंबुलेंस में लगी आग के बाद निकलता धुंआ। संवाद
विज्ञापन
किशनी। सीएचसी पर खड़ी एंबुलेंस में शुक्रवार की दोपहर अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन दस्ते ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक एंबुलेंस जलकर राख हो गई। शुक्रवार दोपहर दो बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर पर निष्प्रयोज्य खड़ी चार 102 एंबुलेंस में से एक में अचानक आग लग गई। स्वास्थ्यकर्मियों आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। हाईवे से सटे स्वास्थ्य कर्मियों के आवास की तरफ आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर फायर कर्मियों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक एंबुलेंस जल चुकी थी। एंबुलेंस के ईएमटी धर्म सिंह ने बताया कि चार एंबुलेंस निष्प्रयोज्य खड़ी हैं। किसी बच्चे ने झाड़ियों में आग लगाई जो एंबुलेंस तक पहुंच गई थी। फायर कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। एंबुलेंस जलकर राख हो गई है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय भदौरिया ने बताया कि परिसर में एंबुलेंस में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।

फोटो 27 एंबुलेंस में लगी आग के बाद निकलता धुंआ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें