फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: मिल में लगी आग, तीन मजदूर झुलसे

Thu, 10 Sep 2026 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। आगरा रोड स्थित एक मिल में बृहस्पतिवार रात को वेल्डिंग करते समय आग लग गई। तीन मजदूर झुलस गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना दन्नाहार क्षेत्र में आगरा रोड स्थित एक धान मिल में बृहस्पतिवार रात मजदूर गैस वेल्डिंग का काम कर रहे थे। रात करीब 9:45 बजे तेज धमाका हुआ और आग लग गई। आग लगने से वेल्डिंग कर रहे तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद शिकोहाबाद निवासी मजदूर राहुल, कोलकाता के थाना इंदस क्षेत्र के गांव पलासी निवासी मजदूर देवू सहित अन्य को बर्न वार्ड में शिफ्ट किया गया है। एक मजदूर को निजी अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें