फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: नोएडा में संदिग्ध परिस्थिति में मिला बिछवां के युवक का शव

Thu, 10 Sep 2026 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां। गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) में बिछवां कस्बे के एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में सड़क किनारे नाले में मिला है। परिजन नोएडा के लिए रवाना हो गए। कस्बा बिछवां निवासी 42 वर्षीय सुनील कुमार उर्फ गवड़े चौहान करीब 15 दिन पूर्व पत्नी आरती के साथ काम की तलाश में गांव पुरवा हैबतपुर बिसरख गौतमबुद्ध नगर गए थे। तीन दिन पहले सुनील ने एक अनजान नंबर से पत्नी को फोन कर घर लौटने और खाना बनाने की बात कही थी। इसके बाद से ही उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया था। परिजन ने स्थानीय थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। बृहस्पतिवार को पुलिस को सड़क किनारे एक सूखे नाले में सुनील का शव बरामद पड़ा मिला। यह जानकारी बिछवां स्थित घर पहुंची तो चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें