फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: भाजपा नेता की पत्नी से अभद्रता पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। मैनपुरी मार्ग पर भाजपा नेता की पत्नी से अभद्र व्यवहार और अश्लील हरकत के मामले में पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा है। भाजपा पदाधिकारी की पत्नी बुधवार शाम लगभग 5:30 बजे देवर के साथ बाइक से मैनपुरी से घर लौट रही थीं। सूजापुर गांव के पास बाइक सवार दो युवकों ने महिला पर भद्दी फब्तियां कसते हुए अश्लील हरकतें करने का प्रयास कर गाली-गलौज की। महिला ने इसकी जानकारी पति को दी। पति ने बस स्टैंड पहुंचकर दोनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए युवकों ने अपना नाम किशोर कुमार निवासी जमामर्दपुर, थाना छिबरामऊ और सनोज कुमार निवासी अदमापुर थाना छिबरामऊ जिला कन्नौज बताया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें