फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: ट्यूबवैल की कोठरी से गिरा किसान, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना औंछा क्षेत्र के गांव में बृहस्पतिवार शाम खेत पर बनी ट्यूबवैल की कोठरी से गिरकर एक किसान की मौत हो गई। परिजन की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना औंछा क्षेत्र के गांव नगला धर्मपाल निवासी विजेंद्र (45) बृहस्पतिवार शाम को घर से करीब 500 मीटर दूर खेत पर गए थे। शाम करीब छह बजे वह दो मंजिला कोठरी की छत पर खड़े थे। वह छत से नीचे गिरकर घायल हो गए। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां जांच के बाद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिजन में चीख पुकार मच गई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें