बेवर। थाना क्षेत्र के नगला विद्राय में रास्ते में जानवर बांधने से मना करने पर पीड़ित की पिटाई की गई। पुलिस ने जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता निशा देवी ने बताया कि पड़ोसी बबलू अपनी गाय को आम रास्ते पर बांध देते हैं। बुधवार सुबह उसके जेठ प्रमोद कुमार ने बबलू से गाय को आम रास्ते पर बांधने से मना किया। इस बात से नाराज होकर गाली-गलौज कर मारपीट की। इसके बाद बुधवार रात शराब पीकर नामजद एक बार फिर गाली देने लगे। पीड़िता ने फोन पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले को शांत कर चली आई। पुलिस के गांव से जाते ही आरोपियों ने गाली-गलौज कर लाठी-डंडे से पीड़िता के पति विजय सिंह की पिटाई की। बबलू व सचिन ने तमंचे से विजय के ऊपर फायर किया। संवाद