कुरावली। गांव महादेवा के रहने वाले अधिवक्ता को जमीन के एक विवाद में पैरवी करने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। अधिवक्ता कमल कुमार ने बताया कि कुछ साल पहले परिवार के राजेश यादव के साथ दीवानी में वकालत कर रहे थे। कुछ समय पहले राजेश की मौत हो गई। उनकी पत्नी बीनू ने चचेरे देवर शैलेश कुमार के सहयोग से ससुर माखन सिंह की पैतृक जमीन पर कब्जा करने की कोशिश शुरू कर दी है। माखन सिंह ने न्यायालय में वाद दायर किया है। मुकदमे की पैरवी वह कर रहे हैं। इसी से नाराज बीनू और शालू धमका रहे हैं। 22 सितंबर को बीनू ने फोन कर धमकाते हुए कहा कि मुकदमे में पैरवी करेगा तो मरवा देंगे। संवाद