फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: प्रेमी को फोन पर आत्महत्या की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
दन्नाहार। जनपद फिरोजाबाद के एक गांव निवासी किशोरी बृहस्पतिवार की सुबह घर से कॉलेज जाने के लिए निकली। कॉलेज न पहुंचकर वह सीधे लोअर गंगा नहर दन्नाहार पुल पर पहुंची। यहां से अपने रिश्ते के बुआ के लड़के यानी प्रेमी को फोन कर आत्महत्या करने की धमकी दी। उस पर शादी करने का दबाव बनाया। वहीं प्रेमी शादी करने के लिए तैयार नहीं था और उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो किशोरी दिखाई नहीं दी। इसी बीच किशोरी का प्रेमी भी नहर पुल पर पहुंचा। जब उसने पुल पर पहुंचकर प्रेमिका से बात की तो किशोरी झाड़ियों से निकलकर बाहर आ गई। किशोरी के पिता भी फिरोजाबाद से थाना दन्नाहार पहुंचे। पुलिस ने समझा बुझाकर किशोरी को उसके पिता के साथ घर भेज दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें