फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: लूट के मामले मेंचोरी की प्राथमिकी दर्ज

Tue, 30 Dec 2025 02:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी।गांव पृथ्वीपुर में सोमवार रात को घर में मौजूद किशोरी की आंखों में मिर्ची स्प्रे डाल कर लाखों की लूट की गई। पुलिस ने बल प्रयोग कर चोरी की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीन टीमें खुलासे के प्रयास में जुटी हैं। सोमवार को किशोरी को सीएचसी पर मेडिकल कराया गया। थाना गांव पृथ्वीपुर निवासी ट्रक चालक कमलेश प्रजापति की पत्नी राखी और 10 वर्षीय पुत्री काजल सोमवार की रात को घर पर थे। मां पास ही भैंस के अहाते में गई थीं। इस दौरान घर में घुसे दो नकाबपोश लुटेरों ने किशोरी की आंखों में मिर्ची स्प्रे डाल कर घर से करीब 10 लाख रुपये के जेवर और नकदी लूट की वारदात अंजाम दी थी। हमले से किशोरी बेहोश हो गई थी, उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जेवर, नकदी लूट की घटना को पुलिस ने चोरी माना है, प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी देखे जा रहे हैं। तीन टीमें घटना के खुलासे के लिए लगी हैं। पुलिस जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ कर सलाखों के पीछे भेजेंगी। उधर, घायल किशोरी का सोमवार को जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। अस्पताल से छुट्टी के बाद वह घर आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें