फोटो 4 जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय। संवाद
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 3.93 लाख उत्तर पुस्तिकाएं सोमवार को जिले में आ गईं। उत्तर पुस्तिकाओं को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुरक्षित रखवाया गया है। कोडिंग युक्त उत्तर पुस्तिकाएं जनवरी के तीसरे सप्ताह में केंद्रों पर भेजी जाएंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू होने जा रही हैं। परीक्षाओं के लिए इंटरमीडिएट की 1.45 लाख अ, उत्तर पुस्तिकाएं पहले ही प्राप्त हो चुकी थीं। सोमवार का हाईस्कूल की एक लाख अ, उत्तर पुस्तिकाएं और 40 हजार ब उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त हो गई हैं। इंटरमीडिएट की 285 अ और 40 हजार ब उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त हुई हैं। इसके साथ ही 2.01 लाख कला पत्र व 11633 ट्रेसिंग प्रपत्र भी उपलब्ध कराए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि 2026 की परीक्षा में भी कोडिंग युक्त उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। बोर्ड से प्राप्त उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित रखवाया गया है। विभागीय आदेश मिलते ही उत्तर पुस्तिकाओं को परीक्षा केंद्र पर भेजने का कार्य किया किया जाएगा।