गलन भरी सर्दी ने किया लोगों को परेशान
- फोटो : अमर उजाला
कोहरे का सितम जारी है। शुक्रवार को भी गलन भरी सर्दी और धुंध बनी रही। हालांकि दोपहर में निकली धूप ने लोगों को राहत दिलाई। कोहरा छाए रहने से सड़कों पर दृश्यता भी कम रही। इसके चलते सड़कों पर भी लोग रेंगते नजर आए।
दिसंबर की शुरुआत से ही सर्दी का कहर शुरू हो गया था। हर वर्ष जहां जनवरी के महीने में कोहरा दस्तक देता था, लेकिन इस बार दिसंबर के पहले सप्ताह से ही कोहरे ने जनजीवन को अस्तव्यस्त कर दिया है। शुक्रवार की सुबह कोहरा और बर्फीली हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया। दोपहर बाद निकले सूर्यदेव ने लोगों को सर्दी से कुछ राहत तो दिलाई लेकिन शाम होते ही फिर से कोहरे और सर्दी ने परेशानी खड़ी कर दी। लोगों को दिन में भी वाहनों की लाइट जलाकर चलाना पड़ा।
सर्दी से बचने के लिए नगर पालिका परिषद सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाती है। कई स्थानों पर अलाव जलवा भी दिए गए हैं तो कई जगहों को चिन्हत किया जा रहा है।