फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बेटे की हत्या कर थाने पहुंचा पिता, बोला- 'मैंने उसे मार दिया है, मुझे गिरफ्तार कर लो'

Thu, 10 Aug 2023 07:40 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में पिता ने रायफल से अपने ही बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद थाने पहुंचा। पुलिसवालों से बोला कि 'मार दिया है, मुझे गिरफ्तार कर लो'। 
विज्ञापन
मैनपुरी में पिता ने रायफल से अपने ही बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बुधवार की सुबह बेटे से कहासुनी के बाद पिता ने उसे गोली मार दी। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। घर पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इसी बीच आरोपी पिता थाने पहुंचा। वहां पुलिस से कहा कि मैंने बेटे को मार दिया है। मुझे गिरफ्तार कर लीजिए। इसके बाद पुलिस उसे लेकर घर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।     

विज्ञापन


घटना औंछा थाना क्षेत्र के औंछा कस्बा की ही है।  यहां के रहने वाले राजीव यादव, संवाद न्यूज एजेंसी से जुड़े थे। वह बुधवार की सुबह घर पर ही थे। उनके पिता विजयपाल भी घर पर थे। सुबह करीब 8.45 बजे राजीव और उनके पिता में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर पिता विजयपाल गुस्से में आकर अपनी रायफल निकाल लाए। 

यह भी पढ़ेंः- UP News: गबन के मामले में बीजेपी विधायक के भाई को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, लंबे समय से चकमा देकर फरार था

विज्ञापन

उन्होंने राजीव पर फायरिंग कर दी। गोली राजीव की गर्दन को चीर गई। इससे वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर गया। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। गोली की आवाज सुनकर आपसपास के लोग भी जमा हो गए। घर में कोहराम मच गया। परिजन और ग्रामीण आनन-फानन राजीव को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।   

यह भी पढ़ेंः- Mathura News: सुसाइड नोट लिख खुद को मारी गोली, खून से लथपथ कार में तड़पते मिले वकील; पास में पड़ा था रिवॉल्वर
 

जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी बीच विजयपाल सीधे थाने पहुंचा। उसने पुलिसवालों से कहा कि मैंने उसे मार दिया है। मुझे गिरफ्तार कर लो। 

यह भी पढ़ेंः- UP News: सात घंटे की रिमांड पर दवा माफिया ने उगले राज, खंडहर से बरामद करवाईं लाखों की नकली दवा
विज्ञापन

विजयपाल की बात सुनकर पुलिसवाले हैरान रह गए। वह उसे लेकर उसके घर पहुंचे। यहां का दृश्य देख उन्हें घटना का पता चला। पुलिस ने परिजन से बात करके घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि विजयपाल पिछले काफी समय मानसिक रूप से परेशान रहता था। परेशानी में ही उसने यह कदम उठा लिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें