फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: डंपर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, बेटे के सामने पिता की दर्दनाक माैत; परिवार में मचा कोहराम

Fri, 26 Jun 2026 05:38 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में दर्दनाक हादसा हुआ। घर लाैट रहे बाइक सवार पिता-पुत्र को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में पिता की माैत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के बेवर में पुत्र के साथ कस्बा बाजार से शुक्रवार दोपहर बाइक पर बैठ कर घर लौट रहे सेवानिवृत्त शिक्षक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा डंपर की टक्कर से हुआ। पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


गांव नगला गढ़ी निवासी दीनदयाल सिंह (85) सेवानिवृत्त शिक्षक थे। वह बेटे कमलेश के साथ बाजार गए थे। दोपहर को लौटते समय एनएच 92 ग्वालियर-बरेली हाईवे पर गांव नगला केहरी से पहले बेवर की तरफ से आ रहे डंपर ने बाइक सवारों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दीनदयाल गंभीर रूप से घायल हो गए, पुत्र कमलेश को मामूली चोट लगी। 

पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा, वहां चिकित्सक ने जांच के बाद वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भेजा। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले डंपर को कब्जे में लिया गया है। प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें