फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बेटी के घर से लौट रहे किसान की मौत, सड़क किनारे मिला शव

विज्ञापन
फोटो19 धर्मेंद्र सिंह का फाइल फोटो
विज्ञापन
बेवर। फर्रुखाबाद में बेटी के घर सोनी देने के बाद गांव बागपुर निवासी किसान घर नहीं लौटे। बृहस्पतिवार रात भर परिजन उनकी तलाश करते रहे। शुक्रवार सुबह किसान का शव नहरपुल के पास सड़क किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बागपुर निवासी 45 वर्षीय किसान धर्मेंद्र सिंह का छोटा भाई महेंद्र बीमार चल रहा था। बृहस्पतिवार को वह उसे देखने के लिए फर्रुखाबाद गए थे। भाई को देखने के बाद फर्रुखाबाद में विवाहित पुत्री के घर सोनी देने गए थे। शाम को वह बेटी के घर से चल दिए लेकिन रात तक वह घर नहीं आए। परिजन ने सभी रिश्तेदारों से फोन कर जानकारी ली गई लेकिन कुछ पता नहीं लगा। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे परिजन को धर्मेंद्र का शव गोगाजी मंदिर के पास जीटी रोड पर पड़ा होने की जानकारी मिली। परिजन मौके पर पहुंच गए। मौत का सही कारण जानने के लिए किसान का शव मोर्चरी भेजा गया।

फोटो19 धर्मेंद्र सिंह का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें