उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बुधवार की सुबह खेत पर काम करने के दौरान एक किसान को बिजली के खंभे के खेंच में आ रहा करंट लग गया। इससे उसकी मौत हो गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर आसपास के लोग भी जमा हो गए। लोग परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।
घटना कुर्रा थाना क्षेत्र के डुंडवा गांव की है। गांव निवासी किसान सुरेश चंद्र (52) बुधवार की सुबह खेत पर धान की पौध भरने के लिए गए थे। काम करने के दौरान पास ही लगे बिजली के खंभे में लगी खेंच में प्रवाहित करंट की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने सुरेश को अचेत पड़ा देख परिजन को सूचना दी।
यह भी पढ़ेंः- ज्योति मौर्य जैसा मामला: पत्नी को दिन-रात मेहनत कर पढ़ाया, बोली- तेरी मेरी बराबरी नहीं; डॉक्टर पर आया दिल
जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। किसान को जिला अस्पताल लेकर आए। यहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। किसान की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।