मैनपुरी के कस्बा घिरोर में पेट दर्द पर युवक को परिजन झोलाछाप के यहां ले गए। झोलाछाप के पुत्र ने दो इंजेक्शन लगाए। इसके कुछ देर बाद ही युवक ने दम तोड़ दिया। परिजन ने लापरवाही का आरोप लगाया। इसके बाद पिता पुत्र दुकान बंद कर वहां से भाग गए। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
नगला मान निवासी उजवीर सिंह (36) शुक्रवार शाम को खाना खाने के बाद सो गए थे। रात करीब 12 बजे उन्हें पेट में तेज दर्द हुआ। परिजन कस्बे में झोलाछाप के यहां ले गए। आरोप है कि वहां झोलाछाप मौजूद नहीं था। उसके पुत्र ने मरीज को एक के बाद एक दो इंजेक्शन लगाए। इसके बाद हालत और बिगड़ी और उजवीर ने दम तोड़ दिया।