फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों की याद में शहीद मेला शुरू

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। शहीद मेला एवं ग्राम्य विकास किसान प्रदर्शनी बेवर का शुभारंभ शनिवार को सांसद तेज प्रताप सिंह यादव ने किया। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 23 जनवरी से लगने वाले शहीद मेले में हजारों लोगों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


सर्वप्रथम सांसद तेज प्रताप सिंह यादव ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद शहीदों की समाधि एवं शहीद मंदिर में पुष्पांजलि अर्पित की गई। दोपहर दो बजेे शहीद मेले में मुख्य अतिथि सांसद तेज प्रताप सिंह यादव ने मेले का उद्घाटन फीता काटकर किया। सांसद ने कहा कि देश की स्वतंत्रता में बेवर के अमर शहीदों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। अमर शहीद छात्र कृष्ण कुमार, सीताराम गुप्त, जमुना प्रसाद त्रिपाठी समेत समस्त सम्मानित स्वतंत्रता सेनानियों की याद में शहीद मेले का आयोजन सराहनीय है। लोगों ने शहीद मेले को सांस्कृतिक विभाग से जोड़ने की मांग की। इस पर सांसद ने आश्वासन दिया। स्कूली बच्चों ने इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री एवं सलाहकार लघु सिंचाई सतीश दीक्षित, सदर विधायक राजू यादव, पूर्व प्रावधिक शिक्षा मंत्री आलोक शाक्य, किशनी विधायक ब्रजेश कठेरिया, राज्य महिला आयोग सदस्य अर्चना राठौर उपजिलाधिकारी महेशप्रकाश गुप्ता ने भी शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान आयोजित राष्ट्र रक्षार्थ यज्ञ मनोज दीक्षित, देवराज सिंह चौहान, जितेंद्र गुप्ता ने कराया। मेला में संयोजक रामबाबू चतुर्वेदी, भगवानदास मिश्रा, मनोज दुबे, विजलेश, डाक्टर रामधन, राज त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप प्रताप सिंह, सुचेता शाक्य, किशन दुबे आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


मेला प्रबंधक राज त्रिपाठी ने बताया 24-25 जनवरी को 12 बजे से स्थानीय बैंकों के सौजन्य से छात्र छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रम गीत एवं नाटक का प्रदर्शन करेंगे। 26 जनवरी को 10 बजे सदर चौराहे और शहीद स्मारक एवं शहीद मेले में झंडारोहण होगा। साथ ही सदर चौराहे से शहीद मेले तक शहीद श्रद्धांजलि यात्रा, 27 जनवरी को सिविल पेंशनर्स जिला सम्मेलन, 28 को महिला सम्मेलन, 29 को कपिल मुनि महाविद्यालय द्वारा रंगारग कार्यक्रम, 30 को राष्ट्रीय शहीद दिवस पर बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण, 12 बजे दिन में कपिल मुनि चिल्ड्रंस एकेडमी का सांस्कृतिक कार्यक्रम और रात आठ बजे से शतरंज प्रतियोगिता, 31 जनवरी को विधिक साक्षरता सम्मेलन, रक्तदान शिविर, रात्रि में फन एंड गेम, एक फरवरी दोपहर दो बजे से महाकविदेव दिवस पर कावि सम्मेलन, रात्रि आठ बजे संगीतमय सुंदरकांड, दो फरवरी को 10 बजे वालीबाल प्रतियोगिता, 12 बजे से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मेलन, रात्रि में भगवती जागरण, तीन फरवरी को राष्ट्रीय एकता सम्मेलन, रात्रि में अंताक्षरी प्रतियोगिता, चार फरवरी को दंगल, पूर्वाह्न 12 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं आलेखन प्रतियोगिता, पांच फरवरी को साक्षरता सम्मेलन, रात्रि में नृत्य प्रतियोगिता, छह फरवरी को पत्रकार सम्मेलन, रात्रि में शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता, सात फरवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। रात में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, आठ फरवरी को वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह, नौ फरवरी को राष्ट्र का नवनिर्माण जीएसएम महाविद्यालय द्वारा, रात्रि में संगीत सम्मेलन और 10 फरवरी को समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें