फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

Wed, 18 Nov 2026 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 40 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पदक जीतने के बाद ​खिलाड़ी। स्रोत महाविद्यालय
विज्ञापन
भोगांव। नेशनल महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शिकोहाबाद के एके कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय अंतर महाविद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न स्पर्धाओं में दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए खिलाड़ियों ने आठ स्वर्ण, छह रजत और छह कांस्य पदक जीतकर नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से महाविद्यालय में खुशी का माहौल है।प्रतियोगिता में छात्र कैप्टन राजपूत ने 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण और हाफ मैराथन में रजत पदक हासिल किया। विशाल बाथम ने 20 किलोमीटर पैदल चाल में स्वर्ण पदक जीता। लवी राठौर ने भी 20 किलोमीटर पैदल चाल में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। कंचन ने 10 हजार मीटर दौड़ में स्वर्ण और 800 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया।वहीं, शिवा ने ऊंची कूद में स्वर्ण और 100 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक जीता। बीना यादव ने 400 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। आभा यादव ने 3000 मीटर स्टीपलचेज में स्वर्ण, हाफ मैराथन में रजत और 400 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया। सुहानी राठौर ने 400 मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक जीता। शालिनी कुमारी ने 800 और 400 मीटर दौड़ में रजत और 1500 मीटर दौड़ में कांस्य पदक प्राप्त किया।छात्रा सपना ने 5000 मीटर दौड़ में रजत और 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। मुस्कान ने 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया। महाविद्यालय के सचिव नकुल सक्सेना, अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा,पुनीत चौहान, प्राचार्य डॉ. एसके निमेष, डॉ. रणवीर सिंह, राजेश चौहान, आदित्य गुप्ता, अनंत मिश्रा, गोपाल अग्निहोत्री आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें