फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: सीएम युवा योजना से युवाओं को मिल रहा स्वरोजगार का सहारा

Tue, 17 Nov 2026 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 29 सीएम युवा के लाभार्थी को प्रतीकात्मक चेक वितरित करते सीडीओ संतोष बहादुर सिंह। स्रोत विभ - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
मैनपुरी। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत मंगलवार को विकास भवन सभागार में ऋण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य विकास अधिकारी संतोष बहादुर सिंह ने लाभार्थियों को ऋण के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए। चेक पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे।सीडीओ ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा योजना युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण पहल है। योजना के तहत डिजिटल मार्केटिंग, आटा चक्की, सिलाई-कढ़ाई, डेयरी, आईटी कार्य, बढ़ईगीरी सहित विभिन्न लघु उद्योगों की स्थापना के लिए पांच लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे युवा अपना व्यवसाय शुरू कर दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा कर सकेंगे।उपायुक्त उद्योग डॉ. बनवारी लाल ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जिले को 1700 लाभार्थियों को योजना से लाभान्वित करने का लक्ष्य मिला है। इसके सापेक्ष अब तक 773 युवाओं के ऋण स्वीकृत किए जा चुके हैं, जबकि 740 युवाओं को ऋण वितरित किया जा चुका है। अग्रणी जिला प्रबंधक बैंक ऑफ इंडिया रामचंद्र साह ने बताया कि शिविर में विभिन्न बैंकों की ओर से करीब 25 आवेदन पत्रों पर ऋण वितरण की कार्रवाई की गई।कार्यक्रम में गौरव शर्मा, विपिन कुमार, राजन, अंकित शाक्य और नीरू यादव को ऋण के प्रतीकात्मक चेक प्रदान किए गए। इस दौरान संबंधित विभागों और विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें