फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेश्ाावर के गम पर हर अांख्ा नम

Thu, 18 Dec 2014 12:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पेशावर केस्कूल में हैवानियत केमंजर ने पूरे विश्व को झकझोर दिया। बच्चों की लाशें और वहशीपन की तस्वीरें देख हर किसी का दिल करुणा से भर आता था। आतंकियों की दरिंदगी की दास्तां पेशावर में खून से लथपथ लाशें बयां कर रही थी लेकिन मैनपुरी के स्कूलों में बच्चे गुमसुम थे।
विज्ञापन


गम से हर आंख नम थी और  दहशतगर्दों को कोस रही थी। 132 बच्चों की खौफनाक मौत पर जिले के कई  स्कूलों में शोक सभाएं हुईं और मासूमों को श्रद्धांजलि देकर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई।

बता दें मंगलवार को पेशावर के आर्मी स्कूल में तालिबानी आतंकियों ने 132 बच्चों समेत 141 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। छात्र-छात्राओं ने उन मृत साथियों की आत्मा की शांति और उनके परिवार को दुख सहन करने के लिए प्रार्थना की। इस कृत्य की शहर से लेकर देहात तक एक सुर में निंदा की गई।
विज्ञापन


शहर के सेंट थामस स्कूल में बच्चों ने प्रार्थना सभा से पहले दो मिनट मौन रखकर उन आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। प्रधानाचार्य फादर एंटो, फादर फ्रांसिस, मिस्टर एटंनी, मिस्टर टिजो, अमग, विविन, नीरज ने कहा कि दुनिया का कोई भी धर्म हिंसा का संदेश नहीं देता। ऐसे में खुद को इस्लाम का रक्षक बताने वाले यदि हिंसा का रास्ता अख्तियार करते हैं तो वे कभी भी खुदा के बंदे नहीं हो सकते।

सुदिती ग्लोबल एकेडमी में विद्यार्थियों, कर्मचारियों एवं अध्यापकों ने पेशावर की घटना श्रद्धांजलि के साथ दो मिनट का मौन रखा। विद्यार्थियों को सजल नेत्रों से श्रद्धांजली दी। एकेडमी के प्रबंध निदेशक डा. राममोहन ने कहा कि आर्मी स्कूल में आतताइयों ने जो विनाश लीला खेली है, वह वास्तव में एक इंसानियत के प्रति किया गया घोर अत्याचार है। प्रशासनिक प्रधानाचार्य डा. कुसुम मोहन, लव मोहन, लवीना मोहन, एकेडमिक प्रधानाचार्य एमए मंडल, जयशंकर तिवारी, डा. ओमेश जादौन ने अश्ऱपूरित श्रद्धांजलि दी।

लार्ड कृष्णा एजुकेशनल एकेडमी में प्रधानाध्यापिका अनुपम गुप्ता और प्रबंधक डा. राकेश गुप्ता के साथ बच्चों ने मोमबत्ती जलाकर शोक जताया।

श्रीअग्रसेन बालिका जूनियर हाईस्कूल में भी शोकसभा कर मौन रखा गया। प्रधानाचार्य रमेशचंद्र त्रिपाठी, उर्मिला यादव, प्रतिभा सिंह, रेनू यादव, सुमित वर्मा मौजूद थे।

अमन इंटर नेशनल स्कूल में शिक्षकों और बच्चों ने बच्चों को श्रद्धांजलि दी। प्रधानाचार्य ममता भारद्वाज, सुमन चौहान, कमलेश चौहान, जितेंद्र, नेहा राठौर रहीं।

छात्रों को याद कर फफके बच्चे
कुसमरा में बुधवार को नगर समेत क्षेत्र के अन्य स्कूलों में बच्चों की आत्मा की शांति के लिए मौन रखा। आतंकी घटना को याद कर आंखों में आंसू छलक आए। स्कूलों में मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी र्गई। नगर के एमएसजीएम इंटर कालेज, चौधरी सूरज सिंह महाविद्यालय, महाबोधि महाविद्यालय, जेएस महाविद्यालय, महाकवि देव इंटर कालेज, विक्रम शिक्षा निकेतन, महा कालिका देवी महाविद्यालय, माकवि देव विद्यापीठ, गंगा सहाय अग्निहोत्री इंटर कालेज  सहित अन्य परिषदीय स्कूली बच्चों ने श्रद्धांजलि दी। गंगा सहाय अग्निहोत्री इंटर कालेज में प्रधानाचार्य दिनेश अग्निहोत्री प्रबंधक गौरव अग्निहोत्री, अरुण आचार्य, उदित यादव, चंद्रशेखर यादव, गिरंद शाक्य, जुगराज सिंह यादव, मधुर त्रिपाठी, मुकेश अग्निहोत्री, शैलेश शुक्ला रहे।

‘आतंकवाद पर सख्त हो पाक’
करहल। जैन इंटर कालेज करहल में प्रार्थना स्थल पर शोकसभा में मासूम बच्चों की आत्मा की शांति और उनके शोकाकुल परिवारीजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की गई। प्रधानाचार्य युदवीर नरायण दुबे ने कहा कि इस प्रकार की आतंकी घटनाएं संपूर्ण विश्व के लिए अत्यंत घातक हैं। उप प्रधानाचार्य हरिओम यादव ने भी इसे अत्यंत निंदनीय कृत्य बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें