। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय स्कूल करहल में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का समापन शुक्रवार को हो गया। अंतिम दिन छात्राओं ने तंबू निर्माण कर उसके सामने आकर्षक रंगोली बनाईं।
शिविर में मुख्य अतिथि डीसी बालिका शिक्षा अशोक यादव ने कहा कि स्काउट गाइड शिविर में प्रशिक्षण लेने से छात्राओं में सेवा एवं अनुशासन की भावना का विकास होता है। सेवा का धर्म सबसे कठोर होता है। इसलिए इसके मार्ग में अड़चनें आती हैं, लेकिन उद्देश्य पक्का हो तो सफलता निश्चित मिलती है। शिविर में प्रशिक्षक मोहम्मद शमीम और गाइड कैप्टन पूनम मिश्रा ने छात्राओं को स्काउट गाइड नियम, प्रतिज्ञा एवं सुरक्षा के नियमों की जानकारी प्रदान की। साथ ही योजना के सिद्वांत, स्काउटिंग का इतिहास, प्राथमिक चिकित्सा, सजावट, बिना बर्तनों के भोजन बनाना, प्रतीक चिह्न, बैज और उद्देश्यों के बारे में भी बताया। शिविर के अंतिम दिन छात्राओं ने तंबू निर्माण कर उसके नाम आकर्षक रंगोली बनाई। साथ ही बिना बर्तन के भोजन बनाकर सभी को उसका स्वाद चखाया। अंत में सभी को प्रमाणपत्र और पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम वार्डन ज्ञानवती की देखरेख में हुआ। इस मौके पर इस मौके पर राहुल दुबे, कमलेश बघेल, स्वेता यादव, निधि सक्सेना आदि शिक्षिकाएं मौजूद थीं।