फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: इंजीनियर और ठेकेदार ने मिलकर किया लाखों की विद्युत सामग्री का गबन

Sun, 14 Dec 2025 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
दन्नाहार। केंद्र सरकार की ओर से जर्जर केबल बदलवाए जाने के काम में ठेकेदार, इंजीनियर ने मिलकर लाखों की निर्माण सामग्री का गबन कर लिया। स्टोर से लाए गए माल का हिसाब नहीं मिलने पर मामले का खुलासा हुआ। अशोका बिल्डिकोन के परियोजना प्रबंधक ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अशोका बिल्डिकोन लि. के परियोजना प्रबंधक अनिल कुमार जनपद में आरडीएस योजना के अंतर्गत जर्जर, क्षतिग्रस्त केबल बदलने का कार्य करा रहे हैं। विद्युत वितरण खंड प्रथम के अंतर्गत काम को पूरा करने के लिए कंपनी ने उप ठेकेदार मैसर्स सिद्ध विनायक इंटरप्राइजेज जयपुर राजस्थान को मई 2023 में काम के लिए वर्ग ऑर्डर दिया था। सिद्ध विनायक ने आनंद बाबू उर्फ बंटू को काम करवाने, सभी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने व निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया था। काम के सुपरवीजन के लिए अशोका बिल्डिकोन ने सुपरवाइजर कृष्ण प्रताप सिंह निवासी गांव मकरंदपुर, एक सीनियर इंजीनियर (डिवीजन इंचार्ज राहुल यादव निवासी नगला केसरी सारौठ पछया जनपद एटा को मॉनीटरिंग के लिए रखा था।
मेसर्स सिद्ध विनायक को गंभीरता से काम नहीं करने पर कई बार उन्हें नोटिस दिए गए। विद्युत सामग्री कंपनी के जरामाई आगरा रोड मैनपुरी स्थित भंडार केंद्र से प्राप्त की गई वह पूरी सामग्री साइट पर नहीं लगाई। काम पूरा होने के बाद जांच में पता चला कि साइट पर पूरा कार्य नहीं हुआ है। मेसर्स सिद्ध विनायक ने भंडार केंद्र से प्राप्त विद्युत सामग्री व साइट पर की गई सामग्री के अंतर की शेष सामग्री गबन की है। पुलिस ने परियोजना प्रबंधक की तहरीर पर अधिकृत प्रतिनिधि आनंद बाबू उर्फ बंटू, कृष्ण प्रताप सिंह, सीनियर इंजीनियर राहुल प्रताप और ठेकेदार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




इस सामान के गबन का आरोप
परियोजना अधिकारी की ओर से पुलिस को गबन किए गए सामान की लिस्ट उपलब्ध कराई गई है। जिसमें 148 किमी एक्सपल केबल, 58 किमी एलटीएबीसी केबल और 300 पोल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें