फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: गिहार कॉलोनी में बुलडोजर से हटवाया गया अतिक्रमण

Wed, 12 Aug 2026 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नवीन गल्ला मंडी के पास गिहार कॉलोनी के लोगों ने अवैध रूप से स्थायी निर्माण कर रखा था। ईओ बुद्धिप्रकाश के निर्देश पर बुधवार शाम यहां अतिक्रमण हटाया गया। करीब 40 लोगों के अवैध कब्जाें को बुलडोजर से ढहाया गया।
विज्ञापन

आगरा रोड पर गिहार कॉलोनी के लोगों द्वारा अवैध रूप से स्थाई कब्जा किए जाने की जानकारी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को मिली। उन्होंने कोतवाली पुलिस के सहयोग से बुधवार को यहां किए गए स्थाई और अस्थाई कब्जे को हटाने लिए इंस्पेक्टर शिशुपाल सिंह के नेतृत्व में टीम भेजी। महाबली के साथ पहुंचे इंस्पेक्टर ने पुलिस बल के सहयोग से करीब 40 लोगों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को ढहाया। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका ने बताया कि शहर के अन्य मार्गों को भी चिन्हित किया गया है यहां भी जल्द पुलिस बल की मदद से अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने शहर के लोगों को चेतावनी दी है कि अवैध रूप से सड़कों पर अतिक्रमण करने का प्रयास न करें अन्यथा अतिक्रमण हटाने के साथ ही उनके विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें