मैनपुरी। विद्युत निगम के नवागत अधीक्षण अभियंता इंजीनियर मुकेश कुमार ने अपनी प्राथमिकताएं बताईं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति मुहैया कराई जाए और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता पर समाधान किया जाएगा। बिजली बिल राहत योजना में बकाएदार उपभोक्ताओं को सरचार्ज और मूल धन में छूट दी जा रही है।
उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि अधिक से अधिक उपभोक्ताओं के पंजीकरण कराकर उन्हें योजना से जोड़ा जाए। नवागत अधीक्षण अभियंता ने अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि उपभोक्ता सेवा पर विशेष ध्यान दिया जाए। कोई भी उपभोक्ता कार्यालयों से निराश होकर न लौटे, प्रत्येक उपभोक्ता की समस्याओं का तुरंत निस्तारण कराया जाए। बिजली कटौती और फॉल्ट की सूचना पर तुरंत टीम मौके पर पहुंचे और मरम्मत कराई जाए। सोशल मीडिया पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का त्वरित कार्रवाई कर उनका समाधान कराया जाए। संवाद