501 नारियल की आहुतियों के साथ शतचंडी महायज्ञ संपन्न
- फोटो : अमर उजाला
सुश्री सर्वेश्वर शिव मंदिर में 28 जनवरी से चल रहे आयोजन में आचार्य कमलेश त्रिपाठी द्वारा 108 दीप ज्योति पूजन एवं पूर्ण आहुति कराकर कार्यक्रम संपन्न हुआ।
पंडित सोम तिवारी ने अंतिम दिन 501 नारियल की आहुतियां भक्तों के साथ मंत्रोच्चारण कर दिलवाईं। पंडित सत्य नारायण एवं विष्णु तिवारी ने विशाल हवन कुंड में एक हजार आहुतियां नव दुर्गा के नाम से दिलवाईं। पालिकाध्यक्ष साधना गुप्ता एवं आचार्य द्वारा आरती संपन्न हुई। अरुण गुप्त, राजू रंगशाला, सारा भाई, मोहन भारद्वाज, सोमी, लकी जादौन, सोमेश्वर, सुभद्रा, सोनी, डा. रिचा, मीरा तिवारी, गौरी, रेखा, साधना, दीपिका, मीतू सक्सेना, प्रिया, जया, दीपू, डाक्टर चंद्र मोहन, प्रवीन सक्सेना, शुभम मिश्रा, किशन तिवारी आदि मौजूद थे।