फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: ट्रक की टक्कर से विद्युत पोल टूटा

Thu, 15 Jan 2026 02:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मंगलवार की रात भोगांव में जीटी रोड पर एक ट्रक की टक्कर से विद्युत पोल टूट गया। पास में रखे खोखों, एक झोपड़ी सहित अन्य सामान को भी ट्रक ने रौंद दिया। रात लगभग 11 बजे जीटी रोड पर गिहार काॅलोनी के निकट एक ट्रक ने पोल को टक्कर मारकर तोड़ दिया। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक को भगा ले गया। जानकारी होेने पर पहुंचे विद्युत कर्मियों ने तार को पोल से अलग करके पोल को सड़क किनारे किया। जेई ताराचंद्र ने बताया कि चालक मौके से भाग गया। लेकिन उसकी तलाश की जा रही है। विद्युत आपूर्ति को सुचारू कर दिया गया है। ट्रक चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें