फोटो 21 मैच में गेंदबाजी और बल्लेबाज करता खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : Archive
मैनपुरी। क्रीड़ा भारती और मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से करहल रोड स्थित मैदान पर आयोजित अंडर-14 पांच मैचों की क्रिकेट सीरीज दूसरे मैच में मेजबान एमसीए मैनपुरी ने एटा को एक विकेट से हराकर 2-0 की बढ़त बना ली।शनिवार को खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डीसीए एटा ने निर्धारित 30 ओवर में छह विकेट पर 163 रन बनाए। अमन ने शानदार 78, आशू ने 20 और गोविंद ने 14 रन का योगदान दिया। मैनपुरी की ओर से देवेश, आरुष और सुमित ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में एमसीए मैनपुरी ने 27वें ओवर में नौ विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली। आरुष ने नाबाद 29, आशुतोष ने 28 और आदित्य ने 24 रन का योगदान दिया। एटा के आर्यन, पार्थ और दर्श ने तीन-तीन विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच एमसीए के आरुष को अमर पाल सिंह ने पुरस्कार प्रदान किया। अंपायरिंग सुनील शुक्ला और पंकज राठौर ने, स्कोरिंग शिवम शुक्ला ने की। इस दौरान एमसीए अध्यक्ष महेश मिश्रा, सचिव बीडी शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।