मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में रविवार शाम को मैनपुरी से करहल जाने वाले मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के पास बाइक फिसलने से 65 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर चले गए। बाटा वाली गली निवासी जमीला बेगम रविवार शाम करीब पांच बजे परिवार के एक युवक के साथ बाइक पर बैठ कर मैनपुरी करहल मार्ग पर जा रही थीं। रेलवे क्रॉसिंग के पास बाइक फिसल गई और जमीला बेगम सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। घायल वृद्धा को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, वहां जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।