फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: नहर मे कूदी महिला की तलाश में जुटी एनडीआरएफ

Sun, 09 Aug 2026 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में सिंहपुर नहर पुल पर शनिवार सुबह कूदने वाली महिला की तलाश रविवार को भी जारी रही। एनडीआरएफ के कर्मी स्टीमर से कई किलोमीटर तक खोजबीन करते रहे। महिला के न मिलने से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव सगोनी की रहने वाली प्रेमलता शनिवार सुबह किसी कारण के सिंहपुर नहर में कूद गई थीं। पति अमित शाक्य व अन्य परिजन ने पुलिस को सूचना दी थी। तभी से महिला की नहर में तलाश जारी है। शनिवार को एटा से आई एसडीआरएफ की टीम स्टीमर से तलाश करती रही लेकिन महिला का पता नहीं लग सका। रविवार को आगरा से एनडीआरएफ की टीम मैनपुरी पहुंची। स्टीमर से कर्मियों ने महिला की तलाश शुरू की लेकिन प्रेमलता के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि नहर में महिला की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें