फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: मंदिर के सामने मिला वृद्ध का शव, शिनाख्त नहीं

Sat, 12 Sep 2026 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर। कस्बा स्थित मोहल्ला डालगंज में चमेली मंदिर के सामने शनिवार को वृद्ध का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने बताया कि वृद्ध मानसिक रूप से बीमार था, उसका नाम पता किसी को नहीं मालूम है। पुलिस ने शिनाख्त न होने पर शव मोर्चरी में रखवाया है। शव की सूचना पर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों से पूछताछ की और मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि बीते कुछ समय से वृद्ध दिनभर कस्बा क्षेत्र में ही घूमते नजर आते थे। शनिवार को उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी में रखवाया है। सीओ कुरावली सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं, आसपास के थानों में फोटो भेजी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें