फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: आठ शिक्षक लखनऊ में होंगे सम्मानित

Thu, 16 Apr 2026 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। प्राचार्य कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन (सीटीई) प्रयागराज में जिले के आठ शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इन शिक्षकों की सूची बीएसए को भेजी गई है। 19 अप्रैल को रानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल स्कूल सेक्टर 14 इंदिरा नगर लखनऊ में सम्मान किया जाएगा।
विज्ञापन

जिन विद्यालयों से राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में पांच या पांच से अधिक छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है। उन विद्यालयों के शिक्षकों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। फरवरी माह में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में जनपद से 131 छात्र-छात्रा सफल हुए। समारोह में महेंद्र प्रताप सिंह कंपोजिट विद्यालय नाहिली घिरोर , अवधेश कुमार उच्च प्राथमिक विद्यालय ब्योंतिकटरा जागीर, अरविंद कुमार कंपोजिट विद्यालय देवामई मैनपुरी, कौशल किशोर कंपोजिट विद्यालय गहियर जागीर, मनोज कुमार उच्च प्राथमिक विद्यालय एलाऊ जागीर , वेदराम कंपोजिट विद्यालय शिवसिंहपुर जागीर , पवन कुमार कंपोजिट विद्यालय पहाड़पुर इलाबांस किशनी और जितेंद्र सिंह कंपोजिट विद्यालय कसौली बरनाहल को सम्मानित किया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें