अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने जेएनयू में राष्ट्रविरोधी नारेबाजी को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। रविवार देर रात विद्यार्थियों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए शहर की सड़कों पर मशाल जुलूस निकाला। अंशुल गुप्ता ने कहा कि देश विरोधी नारे लगाने वाले चाहें जो भी हों उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। विद्यार्थी परिषद ऐसी घटनाओं की निंदा करता है। कार्यक्रम में अवधेश कुमार, अक्षय, प्रतीक, सादिक, अजय मिश्रा, कार्तिक मिश्रा, आदर्श गुप्ता, माधव राजपूत, शिवम वर्मा आदि मौजूद रहे।