Mainpuri Weather News: बूंदाबांदी से मौसम हुआ ठंडा
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार को दिन में हुई बूंदाबांदी से शाम को मौसम सुहाना हो गया। एक ओर जहां लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है तो वहीं किसानों के भी चेहरे खिल उठे हैं। दरअसल किसान अब जल्द ही धान की नर्सरी की बुवाई शुरू कर सकेंगे। गर्मी से राहत मिली तो शाम को किसान खेतों में भी काम करते नजर आए।
बीते कई दिनों से बूंदाबांदी के कारण अब तापमान 40 डिग्री से नीचे आ गया है। सोमवार को गर्मी होने के चलते तापमान में बढ़ोतरी हुई थी, लेकिन मंगलवार को हुई बूंदाबांदी ने फिर से राहत दिलाई है। दोपहर बाद अचानक बादल छाए और बूंदाबांदी हुई। जिले के आसपास बारिश होने से ठंडी हवाएं भी चलती रहीं। इससे अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा।
यह भी पढ़ेंः- शादी से पहले मामा का हंगामा: रखी ऐसी शर्त, सुनकर उड़े लोगों के होश; जयमाल भूल दूल्हा-दुल्हन पहुंचे
मौसम में नमी का किसानों को था इंतजार
तापमान गिरने से किसानों ने राहत की सांस ली है। दरअसल जिले में धान की खेती बड़े पैमाने पर होती है। ऐसे में धान की नर्सरी डालने का इंतजार किसानों का था। अधिकतम तापमान में अंकुरण प्रभावित होता है, इसलिए किसानों को मौसम ठंडा होने का इंतजार था।
यह भी पढ़ेंः- सुबह उठकर सीधे थाने पहुंची सास: बोली-साहब! मेरे पैर नहीं छूती बीटेक पास बहू, बात सुनकर पुलिस
दुकानदारों के चेहरे खिले
मंगलवार को जब राहत मिली तो किसानों ने नर्सरी डालने की तैयारी शुरू कर दी है। शाम को ही किसान खेतों में नर्सरी डालने के लिए खेत तैयार करते नजर आए। बाजारों में भी शाम को रौनक नजर आई। लोगों ने खरीदारी की तो दुकानदारों के भी चेहरे खिल उठे।
यह भी पढ़ेंः- संबंध नहीं बनाने की इच्छा भी है बीमारी: घबराएं नहीं, इलाज संभव है, पढ़ें विशेषज्ञों की सलाह, कारण
11 जून को हो सकती है बूंदाबांदी
कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा मंगलवार शाम को मौसम का पूर्वानुमान जारी किया गया है। पूर्वानुमान के अनुसार आगामी चार दिनों तक मौसम साफ रहेगा। मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि 11 जून को बादल छाए रहने के साथ ही बूंदाबांदी भी हो सकती है।