फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: ओवरब्रिज पर आई झपकी...रेलिंग तोड़ते हुए 20 फीट नीचे सर्विस रोड पर गिरा ट्रक, चालक को लोगों ने बचाया

Thu, 27 Nov 2025 10:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी के बेवर में सुबह-सुबह हादसा हो गया। चालक को झपकी आने से ट्रक रेलिंग तोड़ते हुए  20 फीट नीचे सर्विस रोड पर गिर गया। गनीमत ये रही कि उस समय सर्विस रोड पर कोई नहीं था। 
विज्ञापन
ट्रक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के बेवर में गुरुवार सुबह रेलिंग तोड़कर एक ट्रक 20 फीट नीचे सर्विस रोड पर जा गिरा। इस हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। बताया गया है कि चालक को झपकी आने से ये हादसा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन



अलीगढ़ का रहने वाला चालक रविंद्र सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह ट्रक में बालू भरने के लिए उरई जा रहा था। रास्ते में ये हादसा हो गया है। बताया गया है कि सुबह 5:00 बजे अचानक तेज धमाके की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ट्रक रेलिंग तोड़कर 20 फीट नीचे सर्विस रोड पर पड़ा हुआ था। ट्रक के केबिन में चालक फंस गया था, जिसे लोगों ने बमुश्किल बाहर निकाला। 

ट्रक के पीछे नंबर प्लेट नहीं थी। घटना का कारण चालक को नींद आना बताया जा रहा है। गनीमत रही की घटना के समय कोई वाहन सवार या पैदल यात्री ओवरब्रिज के नीचे से नहीं गुजर रहा था। घटना की सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें