फोटो 24 डॉ. पदम सिंह पद्म। स्वयं
मैनपुरी। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. पदम सिंह ''पद्म'' को राष्ट्रीय अखिल भारतीय अनुराग साहित्य सम्मान के लिए चयनित किया गया है। उन्हें 20 दिसंबर को लालसोट राजस्थान में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसान राव हरिभाऊ किशनराव बगाडे सम्मानित करेंगे।
डॉ.पदम मूलरूप से कस्बा करहल के गांव सींगपुर के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि अनुराग सेवा संस्थान, लालसोट राजस्थान अपनी स्थापना के 31वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में इस वर्ष देश भर के साहित्यकारों, कलाकारों और विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित कर रहा है। इस वर्ष घोषित अनुराग साहित्य सम्मान 2025 में 11राज्यों के 31 साहित्यकारों का चयन किया गया है। संस्थान की प्रेस सचिव अनिल नीलिमा ने जानकारी देते हुए बताया है कि मैनपुरी से डॉ. पदम सिंह ''पद्म'' को राष्ट्रीय भारतीय अनुराग साहित्य सम्मान के लिए चयनित किया गया है। उनकी इस उपलबि्ध पर जिले के साहित्यकारों ने बधाई दी है।