मैनपुरी। क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से खरगजीत मिश्रा स्मृति जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता के 17वें संस्करण का आयोजन 17 नवंबर से क्रिश्चियन मैदान में कराया जाएगा। प्रतियोगिता में जिले की आठ टीमें ने भाग लेंगी। एमसीए के सचिव बीडी शुक्ला ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के पंजीकृत क्रिकेट क्लब और खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 14 नवंबर निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता का शुभारंभ 17 नवंबर से क्रिश्चियन मैदान पर होगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता के माध्यम से जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।