दन्नाहार। थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार सुबह पशुओं को चारा डाल रही किशोरी के साथ आरोपी ने छेड़छाड़ की और विरोध करने पर चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने नाबालिग आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता के पिता ने बताया कि मंगलवार सुबह तड़के करीब पांच बजे उनकी नाबालिग पुत्री पशुओं को चारा डाल रही थी, तभी गांव का रहने वाला आरोपी आया और पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने लगा। पुत्री ने हरकत का विरोध किया तो आरोपी उग्र हो गया और चाकू से हमला कर दिया। किशोरी लहूलुहान हो गई। चीख पुकार सुनकर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लोगों को आता देख आरोपी भाग गया। परिजन किशोरी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया। परिजन, शहर के एक निजी अस्पताल में पीड़िता का उपचार करा रहे हैं। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी भी नाबालिग है। प्राथमिकी दर्ज की गई है।