फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: जिला अस्पताल को बनाया आम रास्ता, जाम में फंस रहीं एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल प्रांगण को लोगों ने आम रास्ता बना लिया है। इस वजह से जाम लग रहा है। सोमवार को अस्पताल के मुख्य गेट पर जाम के कारण करीब आधा घंटे तक एंबुलेंस के साथ अन्य मरीज फंसे रहे।
विज्ञापन

अस्पताल प्रांगण से आवास विकास होते हुए राधा रमन के लिए लोगों ने आम रास्ता बना लिया है। इस रास्ते से बड़ी संख्या में डग्गामार वाहन गुजरते हैं। इसके कारण अस्पताल के मुख्य गेट पर ही जाम लगा जाता है। जाम के कारण मरीजों और गर्भवती महिलाओं को परेशानी होती है। सोमवार को जाम में दो एंबुलेंस 20 से 30 मिनट तक फंसी रही। एक एंबुलेंस में दो प्रसूता और दूसरी में घायल व्यक्ति था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें