फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: जनपदीय बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता आज से

Sat, 06 Dec 2025 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 11  क्रिश्चियन कॉलेज के मैदान पर तैयारियों को पूरा कराते एमसीए सदस्य। स्रोत आयोजक - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। जनपदीय बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन रविवार रविवार से क्रिश्चियन इंटर कॉलेज मैदान पर किया जाएगा। उद्घाटन मैच स्टेडियम और कुंवर आरसी कन्या इंटर कॉलेज की टीम के मध्य सुबह 10:30 बजे खेला जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दरअसल, रविवार को क्रिश्चियन कॉलेज के मैदान पर एक बार फिर चौके-छक्कों की बरसात होगी। इस बार यह कारनामा जिले की बालिकाएं करेंगी। वे अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। एमसीए अध्यक्ष महेश मिश्रा ने बताया कि क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से जनपद में बालिका क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए इस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सेंट मेरीज स्कूल, स्टेडियम एकादश, कुंअर आरसी कन्या इंटर कॉलेज और मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन की टीमें प्रतिभाग करेंगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को शिक्षिका निर्मला धूसिया स्मृति प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता की विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें