फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: एसआईआर सूची की मैपिंग जल्द पूरी करें बीएलओ

Sat, 06 Dec 2025 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 31 कुरावली में बीएलओ के साथ बैठक में जानकारी लेते एसडीएम। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में धीरे-धीरे एसआईआर का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। 10 दिसंबर तक कार्य पूरा होना है। जिलाधिकारी ने जिले के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि एसआईआर सूची की मैपिंग का कार्य शीघ्रता से किया जाए। तीन दिन के अंदर मैपिंग का कार्य पूरा हो जाना चाहिए। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने एसआईआर के कार्य की शनिवार की देर शाम समीक्षा की। उन्होंने एसआईआर कार्य में लगे सभी बीएलओ और पर्यवेक्षकों को निर्देश दिए कि एसआईआर फार्म भरे जाने के साथ मैपिंग का कार्य समय से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि बीएलओ जितने भी फार्म भर चुके हैं उनकी मैपिंग हर हाल में कराते रहें। उन्होंने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रतिदिन शाम को मैपिंग कार्य की अपडेट लेते रहें। इससे कि कार्य की स्थिति की जानकारी मिल सके। जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के बीएलए से भी कहा है कि जो फार्म अभी तक नहीं भरे गए हैं उनको भरवाने में सहयोग करें। वहीं, कुरावली तहसील सभागार में एसआईआर की बैठक में बीएलओ से कहा गया कि सूची की मैपिंग जल्द पूरी करें। एसडीएम नीरज द्विवेदी ने कहा कि बीएलओ अपनी पुरानी लिस्ट से जुड़ी कमियों को तत्काल दूर करें। जल्द से जल्द मैपिंग का कार्य पूरा करें। त्रुटियों को सुधारकर अद्यतन रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। औषधि सुरक्षा अधिकारी श्वेता सैनी, तहसीलदार अरविंद गौतम, नायब तहसीलदार अखिल गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें