फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: विद्यार्थियों की संख्या में अंतर, 82 कॉलेजों को नोटिस

Fri, 20 Nov 2026 02:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 01 जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
मैनपुरी। यूपीएमएसपी बोर्ड और यू-डाइस प्लस पोर्टल पर विद्यार्थियों की संख्या में अंतर मिलने पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने सख्ती दिखाई है। डीआईओएस सतीश कुमार ने किशनी तहसील क्षेत्र के 82 कॉलेजों को नोटिस जारी कर विद्यार्थियों की संख्या का मिलान कर विसंगतियों को दूर करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही शुक्रवार तक सुधार नहीं होने पर संबंधित विद्यालयों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।जिला विद्यालय निरीक्षक ने जनपद के सभी राजकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे कक्षा नौ, 10, 11 और 12 के विद्यार्थियों की संख्या का यूपीएमएसपी बोर्ड और यूडाइस प्लस पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों से तत्काल मिलान करें। दोनों पोर्टलों पर विद्यार्थियों की संख्या में प्रदर्शित अंतर की जांच कर आवश्यक संशोधन अनिवार्य रूप से पूरा करने को कहा गया है। डीआईओएस ने स्पष्ट किया है कि तकनीकी समस्या के कारण संशोधन नहीं हो पा रहा है तो इसकी जानकारी तत्काल विभागीय कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें