फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: आधे टिकट पर सीट नहीं दी तो नपेंगे परिचालक

Fri, 20 Nov 2026 01:57 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 3 मैनपुरी डिपो के स्टैंड पर खड़ीं बसें। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। रोडवेज बसों में आधा टिकट लेकर यात्रा करने वाले बच्चों को सीट उपलब्ध न कराने पर परिवहन निगम ने सख्ती दिखाई है। पांच से 12 वर्ष तक के बच्चों को आधा टिकट देने के बाद सीट उपलब्ध नहीं कराने वाले परिचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मैनपुरी डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार ने परिचालकों को नियम का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।परिवहन निगम के मैनपुरी डिपो से वर्तमान में 74 बसों का संचालन किया जा रहा है। इन बसों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। यात्रा के दौरान पांच से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए आधे टिकट का प्रावधान है। टिकट लेने के बाद बच्चों को सीट उपलब्ध कराना भी नियम के तहत अनिवार्य है। यात्रियों को शिकायत रहती है कि बच्चों का आधा टिकट लेने के बाद भी उन्हें सीट नहीं दी जाती। ऐसे में बच्चों को अभिभावकों की गोद में बैठकर या खड़े होकर यात्रा करनी पड़ती है।एआरएम संजीव कुमार ने कहा कि आधा टिकट लेने वाले बच्चों को सीट उपलब्ध कराना परिचालकों की जिम्मेदारी है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का पालन न करने वाले परिचालकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस सख्ती से बच्चों के साथ यात्रा करने वाले अभिभावकों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें