फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बरेली और मुरादाबाद के लिए आज से चलेंगी सीधी बसें

Thu, 03 Sep 2026 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। परिवहन निगम की ओर से यात्रियों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नए मार्गों पर बसों का संचालन बढ़ाया जा रहा है। मैनपुरी डिपो से शुक्रवार से बरेली और मुरादाबाद के लिए तीन नई सीधी बस सेवाओं का संचालन शुरू किया जाएगा। दो बरेली और एक बस मुरादाबाद के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

बसों के संचालन से मैनपुरी के अलावा एटा, कासगंज, अलीगंज, बदायूं, चंदौसी सहित मार्ग में पड़ने वाले अन्य क्षेत्रों के यात्रियों को सीधा आवागमन मिल सकेगा। डिपो अधिकारियों ने तीनों मार्गों के लिए समयसारिणी तैयार कर ली है। इसके तहत पहली बस सुबह 6:45 बजे मैनपुरी से एटा, कासगंज और चंदौसी होते हुए मुरादाबाद पहुंचेगी। इस मार्ग पर सीधी बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को अलग-अलग बसें बदलने की परेशानी से राहत मिलेगी। सुबह सात बजे मैनपुरी से कुरावली, जैथरा, पटियाली और बदायूं होते हुए बरेली के लिए बस रवाना होगी। इसके बाद सुबह 7:30 बजे मैनपुरी से अलीगंज, पटियाली और बदायूं होते हुए दूसरी बस बरेली के लिए संचालित की जाएगी। एआरएम संजीव कुमार ने बताया कि शुक्रवार से तीनों मार्गों पर बसों का नियमित संचालन शुरू करा दिया जाएगा। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समयसारिणी निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें