फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: लखनऊ के लिए शुरू होगी सीधी बस सेवा, मिलेगी सुविधा

Sat, 28 Nov 2026 12:52 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 5 बेवर डिपो के स्टैंड पर खड़ीं बसें। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी।
विज्ञापन

परिवहन निगम के बेवर डिपो की ओर से लखनऊ के लिए सीधी बस सेवा शुरू कराने की योजना बनाई जा रही है। आगामी दिसंबर से इस मार्ग पर बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। बस प्रतिदिन सुबह सात बजे बेवर से रवाना होकर कन्नौज, कानपुर और उन्नाव होते हुए लखनऊ पहुंचेगी। इससे यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
बेवर और आसपास के क्षेत्रों से लखनऊ जाने वाले यात्रियों को कई बार दूसरे शहरों से बस बदलकर सफर करना पड़ता है। इससे उनका समय भी अधिक खर्च होता है। सीधी बस सेवा शुरू होने के बाद यात्रियों को एक ही बस से लखनऊ तक पहुंचने की सुविधा मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और जरूरी काम से लखनऊ जाने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक शिवपूजन सिंह ने बताया कि डिपो की ओर से यात्रियों की संख्या और मार्ग की जरूरत को देखते हुए बस संचालन की योजना तैयार की जा रही है। दिसंबर माह में लखनऊ के लिए सीधी बस शुरू कराने की योजना है। बस प्रतिदिन सुबह सात बजे बेवर से रवाना होगी और कन्नौज, कानपुर व उन्नाव होते हुए लखनऊ पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें