100 डायल के वाहनों ने गश्त की शुरू
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार देर रात 100 डायल की टीम को 27 नई गाड़ियां मिलने के बाद शनिवार सुबह से टीमें सड़कों पर दौड़ती नजर आईं। अधिकारियों का कहना है कि हाईटेक उपकरणों से लैस वाहनों के आने से अपराधों पर लगाम लगेगी।
शासन की ओर से जिले में 11 इनोवा और 16 बोलेरो सहित कुल 27 वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। शनिवार सुबह कुछ गाड़ियां शहर की सड़कों पर गश्त करती नजर आईं। हाईटेक उपकरणों से लैस इन वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगे होने के साथ प्राप्त सूचना पर जनपद की सीमा के बाहर भी कार्रवाई की परमीशन है। एएसपी शिष्यपाल सिंह ने बताया कि नए वाहनों के आने जिले की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। अपराध नियंत्रण ही पुलिस की पहली प्राथमिकता है।
छह वाहन किए सीज, पांच युवक हिरासत में लिए
मैनपुरी। शनिवार शाम को दबंगई दमन दल ने स्टेशन रोड स्थित पंजाबी कालोनी के समीप वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान टीम प्रभारी आरएन यादव ने करीब छह वाहनों के चालान किए। इस दौरान आवारागर्दी कर रहे पांच युवकों को हिरासत में ले लिया। थाने में युवकों के परिवारीजनों को बुलाने के बाद हिदायत देकर छोड़ दिया गया।