फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: नगला केहरी क्रिकेट टीम को हराकर ढकरई की टीम बनी विजेता

Thu, 15 Jan 2026 02:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 25 विजेता कप के साथ खुशी मनाते ढ़करई की टीम। संवाद
विज्ञापन
घिरोर। भारतीय समाज सेवा संगठन के तत्वावधान में गांव नगला केहरी में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हो गया। बुधवार को प्रतियोगिता के फाइनल मैच में नगला केहरी क्रिकेट टीम को 74 रनों से हराकर ढ़करई की टीम विजेता बनी है। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन

मैच में ढ़करई क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। ढ़करई ने निर्धारित ओवरों में 152 रन का स्कोर बनाया। बल्लेबाज विक्की ने 86, अदनान 22 और मोनू 12 रनों की पारी खेली। जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी नगला केहरी की पूरी टीम महज 78 रन ही बना सकी।
पुरस्कार वितरण समारोह में भारतीय समाजसेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय शर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य अभिषेक यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष रीतेश यादव और जिला सचिव मनोज यादव ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विक्की को प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें