फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: जेठानी ने समाज में किया बेइज्जत, देवरानी ने उठाया ऐसा कदम; घर वालों ने देखा तो खिसक गई पैरों तले जमीन

Sun, 09 Jul 2023 05:15 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में जेठानी ने समाज में बेइज्जत किया तो देवरानी ने ऐसा कदम उठाया। घर वालों ने देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। 
विज्ञापन
बेवर थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार की सुबह देवरानी-जेठानी के बीच झगड़ा हो गया। जेठानी ने देवरानी को जमकर खरी खोटी सुनाई। लोगों के सामने जेठानी द्वारा बेइज्जत करने से आहत होकर देवरानी भागते हुए कमरे के अंदर चली गई। वहां फंदे से झूल गई। घर वालों को पता चला तो उनके पैरों तले चली जमीन खिसक गई।  
विज्ञापन


बेवर थाना क्षेत्र के शेरपुर चूहरपुर गांव की है। गांव निवासी खुशबू (25) रविवार की सुबह घर पर थी। घर में लगे सबमर्सिबल का पानी जेठानी ज्योती के खेत में चला गया। इसी बात को लेकर देवरानी और जेठानी के बीच झगड़ा हो गया। देखते ही देखते झगड़ा काफी बढ़ गया। 

यह भी पढ़ेंः- राहत: निजी बसों के मनमाने रवैये से मिलेगी निजात, अब औंछा मार्ग से एटा के लिए हर घंटे चलेगी रोडवेज बस
विज्ञापन
विज्ञापन


जेठानी की बातों से आहत खुशबू अपने वहां से भागते हुए अपने कमरे में चली गई। कमरे के अंदर फंदा डालकर उसमें लटक गई। घर वालों को जानकारी हुई तो घर में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन परिजन ने फंदे से उतारकर उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज, सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें