फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवा ओ देवा, गणपति देवा...

Thu, 15 Sep 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
गणेश चतुर्थी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अनंत चतुर्दशी पर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन की धूम रही। बैंडबाजों के साथ गणेश प्रतिमाएं लेकर शोभायात्राएं निकाली गईं। जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया गया। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे लगाते हुए प्रतिमाओं का विभिन्न स्थानों पर विसर्जन किया।
विज्ञापन


गुरुवार को सुबह 10 बजे से देर शाम तक गणेश प्रतिमाओं को लेकर शोभायात्राएं निकाले जाने का सिलसिला जारी रहा। शहर के मोहल्ला छपट्टी, सौतियाना, बाटा वाली गली, स्टेशन रोड, लेनगंज, बड़ा चौराहा, कचहरी रोड, नगला पजाबा, देवी रोड, मोहल्ला कटरा, पंजाबी कालोनी, आगरा रोड में गणेश चतुर्थी पर स्थापित की गईं गणेश प्रतिमाओं का धूमधाम से विसर्जन किया गया। 
शहर में गणेश प्रतिमाओं को लेकर निकाली गई शोभायात्राओं में बैंडबाजों की धुनों पर युवक थिरकते हुए चल रहे थे। गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के नारे लगाते हुए श्रद्धालुओं ने जमकर एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाया। शोभायात्रा निकालकर गणेश प्रतिमाओं को निचली गंगा नहर में विधि-विधान से विसर्जित किया गया।
विज्ञापन


निकटवर्ती ग्राम खरपरी में स्थापित की गई गणेश प्रतिमा को शोभायात्रा निकालकर निचली गंगा नहर में विसर्जित किया गया। ग्राम छपट्टी में भी स्थापित की गई गणेश प्रतिमा को विसर्जित किया गया।   
कचहरी रोड स्थित दुर्गा मंदिर पर स्थापित गणेश प्रतिमा का 10 दिन तक लगातार पूजन करने के बाद गुरुवार को विर्सजन किया गया। मुख्य मार्गों से होते हुए श्रद्धालु ईशन नदी पहुंचे। गुरुवार को मंदिर पर पहले तो भंडारा हुआ बाद में प्रतिमा को विसर्जित करने से पूर्व श्रद्धालुआें ने आरती उतारी। इस मौके पर पुजारी नरेंद्र कुमार, बिल्लू बाबू, जीतू, राजू पेंटर, नीलम, सरोज, शैफाली, विभूति, संजय, दीपक, अजय, मधुसूदन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें